नोवा अस्पताल के मालिक की इलाज के दौरान मौत

लखनऊ (मानवीय सोच) ठाकुरगंज इलाके में स्थित नोवा अस्पताल के मालिक मनीष यादव ने शनिवार देर रात खुद को गोली मार ली। परिजन उन्हें लेकर ट्रॉमा पहुंचे। रविवार दोपहर को उनकी मौत हो गई। उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी।

प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज के मुताबिक डॉ. मनीष यादव का बालागंज इलाके में अस्पताल है। घटना के पीछे वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

मनीष यादव के भाई रिंकू यादव ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने बताया कि रात को जब उनके पार्टनर का फोन आया तो घर पहुंचे। देखा कि मनीष घायल अवस्था में बेड पर पड़े हुए हैं। हम उन्हें अस्पताल लेकर आए। इसके बाद पुलिसकर्मियों का फोन आया। रिंकू ने घटना के कारणों की जानकारी होने से इनकार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *