ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# NRI पति के मर्डर केस में ब्रिटिश नागरिक पत्नी को सुनाई मौत की सजा

शाहजहांपुर : (मानवीय सोच)  शाहजहांपुर जिले में सात वर्ष पूर्व अनिवासी भारतीय (NRI) सुखजीत सिंह की हुई हत्या के मामले में अदालत ने मृतक की ब्रिटिश नागरिक पत्नी को मौत की सजा सुनाई है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अदालत ने वारदात में महिला का साथ देने के दोषी उसके पुरुष मित्र को भी आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार श्रीवास्तव ने रमनदीप कौर (मृतक सुखजीत सिंह की पत्नी) को दोषी ठहराया. उसके दोस्त और साथी गुरप्रीत सिंह को भी दोषी ठहराया गया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई और उस पर तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

अदालत ने गुरप्रीत को शस्त्र अधिनियम के तहत भी दोषी करार दिया और 10,000 रुपये का अर्थदंड और तीन साल कैद की सजा सुनाई. अपर जिला शासकीय अधिवक्ता श्रीपाल वर्मा ने बताया,थाना बंडा के बसंतापुर गांव में रहने वाले सुखजीत सिंह (34 वर्ष) वर्ष 2002 में इंग्लैंड नौकरी करने गया था. वहीं, इंग्लैंड के डर्बी शहर में रहने वाली रमनदीप कौर से उसकी दोस्ती हो गई बाद में दोनों ने 2005 में शादी कर ली. सुखजीत डर्बी में रहकर ट्रक चलाता था.

Scroll to Top