ज्ञानवापी केस : निगरानी याचिका मामले में मुस्लिम पक्ष की ओर से आपत्ति दाखिल की गई

वाराणसी  (मानवीय सोच)  ज्ञानवापी प्रकरण में निगरानी याचिका मामले में मुस्लिम पक्ष की ओर से आपत्ति दाखिल की गई। इस प्रकरण में अब 19 अक्टूबर को होगी सुनवाई। वहीं ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में अग्रिम सुनवाई के लिए 15 अक्टूबर की तिथि तय की गई।

ज्ञानवापी प्रकरण में सोमवार को तीन मामलों की सुनवाई हुई है। ज्ञानवापी परिसर स्थित वजूखाने में गंदगी करने और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व एआइएमआइएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की भड़काऊ बयानबाजी के विरोध में दाखिल मामले की सुनवाई एसीजेएम पंचम एमपी/एमएलए उज्ज्वल उपाध्याय की अदालत में हुआ। ज्ञानवापी परिसर में पुरातात्विक सर्वेक्षण के मामले में वर्ष 1991 में दाखिल निगरानी याचिका पर भी सुनवाई जिला जज डा. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में हुई।

ज्ञानवापी परिसर में कब्रों का जिक्र करते हुए उर्स, चादर, गागर समेत अन्य धार्मिक कार्यों की मांग करने वाले प्रार्थना पत्र पर सुनवाई होगी। सिविल जज फास्ट ट्रैक कोर्ट (सीनियर डिवीजन) महेंद्र कुमार पांडेय की अदालत में हुई। इसमें प्रतिवादी पक्ष अंजुमन व प्रशासन की ओर से जवाब दाखिल करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *