ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अलीगढ़ में पेड़ काटने की अनुमति मांगने पर अधिकारी ने मांगा रिश्वत

अलीगढ़  (मानवीय सोच)  पेड़ काटने की अनुमति मांगने पर अधिकारी ने रिश्वत की मांग की। हालांकि किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जिसके बाद मामले को संज्ञान में लेते हुए डीएफओ ने एक वन रेंजर और दरोगा को निलंबित कर दिया।

ये मामला अलीगढ़ के जवां ब्लॉक के अहक गांव का है। जहां गांव के सहायक पंचायत सचिव प्रांजुल जादौन ने अपने खेत में लगे 80 सागौन के पेड़ काटने के लिए तीन महीने पहले अनुमति मांगी थी। पंचायत सचिव ने वन रेंजर अरविंद कुमार और वन दरोगा मुकेश कुमार पर आरोप लगाया कि वे पेड़ काटने की अनुमति देने के लिए 32 हजार रुपये की मांग कर रहे थे।

प्रांजुल जादौन ने बताया कि वह 25 अगस्त को अपने चाचा अजीत के साथ वन विभाग के रेंज कार्यालय पहुंचा जहां पेड़ काटने के सिलसिले में वन रेंजर और वन दरोगा से मुलाकात की। जिस पर अधिकारी ने पेड़ काटने की अनुमति देने के बदले पैसे देने की बात कही। इस पर प्रांजुल ने अधिकारी को 10 हजार रुपये भी दिए और साथ में चुपके से इसका वीडियो बना लिया। रविवार को ये वीडियो सोशल मीडियो पर वायरल हो गया।

जांच कमेटी का गठन

प्रभागीय वन निदेशक ने बताया कि इस मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रथमदृष्टया में अधिकारी दोषी पाए गए हैं। दोनों को निलंबित करते हुए कार्रवाई की जा रही है। इस मामले की जांच के लिए जांच कमेठी का गठन किया जाएगा।

Scroll to Top