बुजुर्ग ने 13 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट हुई तो पुलिस ने किया अरेस्ट

बाराबंकी :  (मानवीय सोच)  बाराबंकी में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 65 साल के बुजुर्ग ने 13 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म किया है. मामले का खुलासा लड़की के प्रेग्नेंट होने के बाद हुआ है. इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी है. पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और रेप की धाराओं में केस दर्ज कर अरेस्ट किया है. यह वारदात मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में करीब तीन महीने पहले का है.

पुलिस ने बताया कि अभी दो दिन पहले लड़की के पेट में तेज दर्द शुरू हो गया. परिवार वाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने बताया कि वह करीब तीन महीने की प्रेग्नेंट है. इस जानकारी से लड़की के परिवार वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई. लड़की से इस संबंध में पूछताछ हुई तो उसने बताया कि गांव के ही रहने वाले 65 वर्षीय छेदा ने इस वारदात को अंजाम दिया है. आरोपी ने बहाने से बुलाकर उसके साथ गलत हरकत की और जान से मारने की धमकी देते हुए किसी को भी घटना की जानकारी देने से मना किया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *