यूपी (मानवीय सोच) ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश व धमकाने का केस दर्ज किया है। बरेली की रहने वाली एसएसबी तैनात महिला सिपाही ने राजस्थान के भिवाड़ी महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उसने आरोप लगाया कि लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में विशेष प्रशिक्षण शिविर केदौरान उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। विरोध करने पर कैरियर खराब करने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर राजस्थान के भिवाड़ी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। वारदात स्थल लखनऊ के हजरतगंज स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम का होने के कारण मुकदमा स्थानांतरित कर दिया गया है।
हैंडबाल की राष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ी 2017 से सशस्त्र सीमा बल में सिपाही के पद पर तैनात है। वर्तमान समय में वह अपनी बहन के घर अलवर में रहती है। महिला के मुताबिक आनंदेश्वर पांडेय लखनऊ के निरालानगर के रहने वाले है। वह उत्तर प्रदेश हैंडबाल संघ सचिव है। आरोप है कि हैंडबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 50 राष्ट्रीय महिला हैंडबाल चैम्पियन 29 मार्च से 3 अप्रैल तक हैदराबाद में आयोजित की गई थी। महिला खिलाड़ी के मुताबिक इसके लिए 12 मार्च को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम पहुंची थी। वहीं पर आनंदेश्वर पांडेय से मुलाकात हुई।
तेरे कोच ने चयन न करने को कहा
महिला खिलाड़ी का आरोप है कि आनंदेश्वर से मुलाकात होने के दौरान औपचारिक बातचीत हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि उसके कोच ने चयन न करने के लिए मना किया है। मैं सब देख लूंगा। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर दिया। कहा बात कर लिया करो। इसके बाद महिला खिलाड़ी का चयन प्रशिक्षण कैंप में कर दिया गया। जिसका धन्यवाद खिलाड़ी ने आनंदेश्वर को व्हाट्सएप पर दिया। प्रशिक्षण पूरा किया। उनसे बाचतीत भी होने लगी थी।
अपने कार्यालय बुलाकर किया दुष्कर्म का प्रयास
महिला खिलाड़ी के मुताबिक अंतिम चयन के समय 26 मार्च को होना था। उसी दिन कोच ने कहा कि आनंदेश्वर पांडैय के आफिस जाकर मिल लो। उनके कहने पर खिलाड़ी कार्यालय पहुंची। आनंदेश्वर मौजूद थे। उन्होंने सामने वाले भवन में बुलाया। जहां वह खुद रहते थे। जब वह अंदर गई तो वहां शराब की बोतलें टेबल पर रखी थी। वापस जाने केलिए मुड़ी तो पीछे आनंदेश्वर आ गये। उन्होंने दरवाजा बंद कर लिया। दुष्कर्म का प्रयास किया।
तुम्हे इंटरनेशनल बना दूंगा
