ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

चार फरवरी को प्रधानमंत्री पूर्वी चंपारण जिले के सेमरा के पास वनसप्ति स्थान के समीप लोगों को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार फरवरी को पूर्वी चंपारण के सेमरा के समीप वनसप्ति स्थान के समीप आयोजित कार्यक्रम में छह हजार करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।

इसकी जानकारी देते हुए पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम तय हो गया है। चार फरवरी को प्रधानमंत्री हवाई मार्ग से कार्यक्रम स्थल पर दिन के एक बजे पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री आईओसीएल के मोतिहारी टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे।

मुख्य रूप से मोतिहारी-अमलेखगंज पाइपलाइन का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा चैलाहा, सुगौली, रामगढ़वा, रक्सौल व बेतिया स्थित छावनी में एनएच पर बने आरओबी का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा रक्सौल व बेतिया अमृत भारत रेलवे स्टेशन का शिलान्यास करेंगे।

बेतिया से पटना तक बनने वाले फोरलेन नई एनएच का कार्यारंभ करेंगे। सांसद ने बताया कि उद्घाटन के बाद दस करोड़ लीटर डीजल व पेट्रोल नेपाल के अमलेखगंज भेजा जाएगा। बताया कि इस टर्मिनल से हवाई जहाज में लगने वाला ईंधन भी नेपाल भेजा जा सकेगा।

सांसद ने कहा कि यहां आने वाले समय में 24 हजार सिलेंडर बनाने की योजना है। इसके लिए 20 एकड़ भूमि की मांग की गई है। राशि बिहार सरकार को उपलब्ध कराई गई है। भूमि उपलब्ध होने के बाद कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

रक्सौल हवाई अड्डा को लेकर कहा कि केंद्र सरकार ने 2017 में 250 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण के लिए दिया गया था। 131 एकड़ भूमि मिलने के बाद हवाई अड्डा का शुभारंभ किया जाएगा।

सांसद ने कहा कि पीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। आसपास के इलाकों में किसानों ने कार्यक्रम के लिए खेत उपलब्ध करा दिया है। खेतों को समतल करने के साथ कार्यक्रम की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। मौके पर पूर्व विधान पार्षद बबलू गुप्ता, अखिलेश कुमार गुप्ता, अशोक पांडेय समेत कई लोग मौजूद थे।

Scroll to Top