ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मोदी-योगी की तर्ज पर काशी की गलियों में घूमे अखिलेश ; पुजारी से बोले- अरे तिलक तो लगाइए

वाराणसी  (मानवीय सोच)  अखिलेश यादव दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी में हैं। अखिलेश गुरुवार को संकट मोचन मंदिर पहुंचे और दर्शन किया। रात करीब 11 बजे अस्सी वाले पप्पू की अड़ी पर चाय पीने पहुंचे। इसी दुकान पर मोदी भी चाय पी चुके हैं। शुक्रवार को बाबा विश्वनाथ का पूजन अभिषेक किया। अखिलेश यादव पीएम मोदी और योगी की तरह वाराणसी की गलियों में घूमे संकट मोचन में नवाया सिर और तिलक लगवाया।

गुरुवार रात करीब ग्यारह बजे अखिलेश यादव पप्पू की अड़ी पर पहुंचे। अखिलेश ने नींबू की मसालेदार चाय एक गिलास में ली और दुकान के अंदर लगी पीएम मोदी की तस्वीर को चीयर्स की मुद्रा में इशारा किया। दुकान के अंदर खड़े होकर चाय पीते हुए अखिलेश यादव ने दुकानदार से सवाल भी किया कि यहां समाजवादी नेताओं की तस्वीर नहीं लगाई है।

संकट मोचन के दर्शन किए

गुरुवार को अखिलेश यादव संकट मोचन दर्शन किए। इसके बाद अखिलेश चले पीएम मोदी की राह चले। अखिलेश पहुंचे अस्सी की पप्पू की अड़ी पहुंचे। इसी दुकान पर मोदी ने चाय पी थी।

अखिलेश यादव काशी दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। यहां पर उन्होंने बाबा विश्वनाथ का अभिषेक किया। काफी देर तक काशी विश्वनाथ परिसर में रहे और लोगों से मिलते रहे।

गलियों में घूमे अखिलेश यादव

अखिलेश यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की राह चलते हुए दिखाई दिए। अखिलेश यादव वाराणसी की गलियों में घूमे और लोगों से मुलाकात की। अखिलेश यादव काशी नगरी में लोगों से बातचीत की।

पुजारी से बोले अखिलेश यादव तिलक लगाइए

संकट मोचन मंदिर में गुरुवार को अखिलेश यादव दर्शन किए। इस दौरान काफी देर तक मंदिर में रुके रहे। पुजारी से अखिलेश यादव तिलक लगाने की ओर इशारा करते हुए दिखाई दिए। तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है कि अखिलेश यादव पुजारी से तिलक लगाने को कह रहे हैं।

अखिलेश ने बनाया पप्पू

गुरुवार रात अखिलेश यादव को रविदास गेट वाले पप्पू की दुकान, जो सपा का सक्रिय कार्यकर्ता है, वहां जाना था। रविदास गेट वाले पप्पू की दुकान पर भी पार्टी के कार्यकर्ता और खुद पप्पू चायवाला तैयार होकर अखिलेश यादव का बेसब्री से इंतजार करते रहे, लेकिन उसके दुकान के ठीक सामने रविदास चौराहे से अखिलेश यादव का काफिला अस्सी की तरफ मुड़ गया और अस्सी वाले पप्पू अड़ी पर चाय पीने पहुंच गए।

Scroll to Top