ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

छपरा में एक बार फिर जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत!

छपरा (सारण):  (मानवीय सोच)  छपरा के मकेर थाना क्षेत्र के भाथा गांव में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत के अभी एक सप्ताह ही हुए हैं, कि फिर एक बार छपरा के मढौरा थाना क्षेत्र के भुवालपुर गांव में 5 लोगों की मौत होने की सूचना मिल रही है. जबकि दो लोगों की आंखों की रोशनी भी चले जाने की बात बताई जा रही है.

छपरा के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के भुआलपुर में जहरीली शराब पीने से लोहा महतो, रोहित कुमार, रामजीवन राम और पप्पू सिंह की संदिग्ध मौत हो गई. तो वही गड़खा थाना क्षेत्र के औढ़ा में अलाउद्दीन खान की मौत हो गई. अब भी कई लोग बीमार बताए जा रहे हैं. दो लोगों का सदर अस्पताल में इलाज जारी है.

सदर अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल लाए गए चार लोगों में से एक मृत था, जबकि दूसरे की मौत जांच के दौरान हो गई. जबकि तीन अन्य का इलाज जारी है, जिसमें एक बीमार की तबीयत चिंताजनक है, जिसे उचित इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है.

वहीं सदर अस्पताल के सिविल सर्जन ने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में अन्य बीमार का पता किया जा रहा है और वहां मेडिकल टीम भी भेजी जा रही है.

Scroll to Top