घर में सो रहे डेढ़ महीने के मासूम को किया अगवा, 50 हजार रुपये में बेचने की थी तैयारी

उत्तर प्रदेश  (मानवीय सोच)  संभल जिले में एक मासूम को अगवा कर बेचने की तैयारी चल रही थी। लेकिन पुलिस ने वक्त रहते बच्चे को सकुशल बरामद कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। ये मामला जिले के कैलादेवी थाना क्षेत्र के सेमला गांव का है।

नानकचंद का घर गांव के बाहर खेतों में है। बुधवार को उसकी पत्नी सविता 2 साल की बेटी और डेढ़ महीने के मासूम बेटे के साथ झोपड़ी में सो रही थी। इस दौरान रात में उसका 45 दिन का बेटा गायब हो गया। जिसके बाद सविता ने थाने में इसकी शिकायत की। एसपी चक्रेश मिश्रा ने बच्चे की खोज में टीमों को खोज पर लगाई। 

पुलिस को सूचना मिली की गायब बच्चा अतरासी गांव के रहने वाले राजवीर के घर है। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर मासूम को बरामद कर लिया। एसपी ने बताया कि सेमला गांव के सुरेश और उसकी पत्नी मुन्नी, राजवीर और दिल्ली के रहने वाले प्रेमचंद को गिरफ्तार किया गया है। 

50 हजार रुपये में हुई थी डील

आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि 50 हजार रुपये में मासूम को बेचने की तैयारी थी। पुलिस ने बताया कि प्रेमचंद के साढ़ू के बेटे की मौत हो गई है जिस कारण उसने अपने साढ़ू को मासूम बच्चा लाकर देने की योजना बनाई थी। जिसके लिए उसने सुरेश और उसकी पत्नी से संपर्क किया। पति-पत्नी ने बच्चा चुराकर पचास हजार रुपये में प्रेमचंद को दे दिया था। प्रेमचंद बच्चे को लेकर दिल्ली जाने वाला था लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *