ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ में वनडे अब दशहरा के अगले दिन, सीरीज के कार्यक्रम में किया गया संशोधन

लखनऊ   (मानवीय सोच)    बीसीसीआई की ओर से ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। नए शेड्यूल के अनुसार लखनऊ में भारत का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नौ अक्तूबर को होने वाला मैच छह अक्तूबर को शिफ्ट कर दिया गया है। पांच अक्तूबर को दशहरा है। पहले वनडे सीरीज का दूसरा मैच लखनऊ में होना था पर अब पहला वनडे खेला जाएगा।

मोहाली और दिल्ली सहित कुल नौ शहर क्रमश: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 20 सितंबर से शुरू होने वाली सफेद गेंद की सीरीज के मैचों की मेजबानी करेंगे।

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह टी-20 मैच खेलेगी। इन मैचों को इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्वकप की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टी-20 मोहाली में 20 सितंबर को खेला जाएगा।

इसके अलावा शिखर धवन की अगुवाई में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैच भी खेलेगी। लखनऊ में 6 अक्तूबर को वनडे मैच खेला जाएगा। दो अन्य मैच रांची और दिल्ली में होंगे।

Scroll to Top