ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS लीक मामले में एक और गिरफ्तारी

चंडीगढ़   (मानवीय सोच)   यूनिवर्सिटी एमएमएस लीक मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी सेना के जवान संजीव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। सेना के जवान की गिरफ्तारी अरुणाचल प्रदेश के सेला पास से हुई है। गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस संजीव सिंह को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस इस मामले में लड़की समेत तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जिसमे से एक लड़की का ब्यॉयफ्रेंड है।

पंजाब पुलिस के डीजीपी ने शनिवार को ट्वीट करते हुए बताया कि सेना, असम और अरुणाचल पुलिस के सहयोग से चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मामले में एक अहम सफलता मिली है। पुलिस ने अरुणाचल प्रदेश के सेला पास से आरोपी सेना के जवान संजीव सिंह को गिरफ्तार किया है। मोहाली कोर्ट में पेश करने के लिए सीजेएम बोमडिला से ट्रांजिट रिमांड मिली है।

हॉस्टल की छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाने के मामले में सोमवार को पंजाब पुलिस ने तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। इसमें सभी सदस्य महिला हैं। इस बीच, विश्वविद्यालय प्रशासन ने लापरवाही के आरोप में दो वार्डन को निलंबित कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने कहा था कि ऐसा लगता है कि गिरफ्तार छात्रा ने अपने 23 वर्षीय प्रेमी के साथ केवल अपना एक वीडियो साझा किया और किसी अन्य छात्रा का कोई आपत्तिजनक वीडियो नहीं मिला।

तीन आरोपी सात दिन की पुलिस रिंमांड में हैं

पुलिस ने मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को सोमवार को मोहाली के खरड़ की एक अदालत में पेश किया गया था और उनका 10 दिन का रिमांड मांगा। हालांकि, अदालत ने आरोपियों को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इन सभी के मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं।

24 सितंबर तक के लिए बंद यूनिवर्सिटी

आपत्तिजनक वीडियो को लेकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर छात्रों के भारी विरोध के बाद विश्वविद्यालय 24 सितंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है। घटना के बाद कुछ वीडियो में कुछ छात्राओं को अपने सामान के साथ घरों के लिए निकलते भी देखा गया। कुछ अभिभावक भी परिसर से अपने बच्चों को वापस ले गए हैं।

Scroll to Top