वाराणसी नगर निगम में जीते केवल 15 मुस्लिम पार्षद

वाराणसी (मानवीय सोच) नगर निगम के मिनी सदन में इस बार मुस्लिमों का प्रतिनिधित्व कम रहेगा। इस बार 15 मुस्लिम प्रत्याशी चुनाव जीतकर पार्षद बने हैं, जबकि 2017 में 21 पार्षद थे। इस बार मुस्लिम मतदाता दो धड़ों में बंटे दिखे हैं। कांग्रेस व सपा को बराबर ही वोट मिले हैं। दोनों पार्टियों ने छह-छह मुस्लिम पार्षद बने हैं। हालांकि भाजपा ने पहली बार मुस्लिम प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा था, लेकिन जीत नहीं मिल सकी।

सपा के खाते में छह मुस्लिम पार्षद हैं। इनमें जोल्हा दक्षिणी वार्ड से मोहम्मद इरफान, लोहता से रिजवाना शाहिना फिरदौस, अलईपुरा से रजिया बेगम, बागहाड़ा से समा, ओंकालेश्वर से साजिया खान और लल्लापुरा कला से हारून अंसारी ने चुनाव में जीत हासिल की है।

कांग्रेस की शबाना अंसारी ने जलालीपुरा वार्ड से चुनाव जीता है। मदनपुरा से इशरत परवीन, काजी सादुल्लापुरा से फरजाना, कमलगड़हा से नूरजहां परवीन, सरैयां से जूफा जबी व कमलापुरा से गुलशन अली ने बाजी मारी है। निर्दलीय पार्षदों में बलुआबीर की ताजर बीबी, बंधु कच्चीबाग के शाहिन परवीन और जलालीपुरा के मोहम्मद तैयब का नाम शामिल है। निर्वाचित पार्षदों का कहना है कि शपथ ग्रहण के बाद मूलभूत समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *