OPD सेवाएं बंद करने का फैसला कई राज्यों के मरीजों पर पड़ रहा भारी

बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला प्रशिक्षु डॉक्टर की दुष्कर्म और हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और छात्र सड़क पर उतरकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (एफआईएमए) ने आज ओपीडी की सेवाओं को पूरे देश में बंद करने का एलान किया है। इससे मरीजों को खासा परेशानी हो रही है। अस्पतालों में लंबी-लंबी कतारे देखीं जा रही हैं। मरीज और उनके परिवारजन आस लगाए हुए हैं कि डॉक्टर उन्हें देखेंगे। 

एक मरीज शेख शहजाद ने कहा, ‘हमें अब तक कुछ नहीं बताया गया है। मैंने यहां के सुरक्षा गार्ड से पूछा, लेकिन उन्होंने कहा कि वह हमें कुछ नहीं बता पाएंगे। हम यहां दो घंटे से खड़े हैं। हमारे पास कोई जाानकारी नहीं है। प्रशासन हमें कुछ नहीं बता रहा है। हमसे अंदर आने के लिए हमारा पर्चा मांगा जा रहा है।’एक मरीज शेख शहजाद ने कहा, ‘हमें अब तक कुछ नहीं बताया गया है। मैंने यहां के सुरक्षा गार्ड से पूछा, लेकिन उन्होंने कहा कि वह हमें कुछ नहीं बता पाएंगे। हम यहां दो घंटे से खड़े हैं। हमारे पास कोई जाानकारी नहीं है। प्रशासन हमें कुछ नहीं बता रहा है। हमसे अंदर आने के लिए हमारा पर्चा मांगा जा रहा है।’