सुलतानपुर (मानवीय सोच) सूरत में सुलतानपुर की किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की गई। जब उसने विरोध किया तो युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर हालत में किशोरी को लखनऊ में भर्ती कराया गया है। किशोरी अपने मामा के घर रहती थी। बीते 28 जनवरी को गांव का रहने वाला युवक उसे बहला-फुसलाकर सूरत लेकर गया था। घर से लापता होने के 4 दिन बात किशोरी के घरवालों को इस बात की जानकारी हुई, तो पिता ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। फिलहाल जयसिंहपुर पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं।
20 दिन पहले पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई
पूरा मामला जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर रहती है और 11वीं की छात्रा है। पुलिस के मुताबिक, 2 फरवरी को पिता ने बेटी के अपहरण का केस दर्ज कराया था। उस वक्त किशोरी के गांव के युवक महावीर उर्फ बीरे और एक अज्ञात पर केस लिखा गया था।
