माघ मेला को लेकर जारी हुआ आदेश, 26 दिन बंद रहेंगी टेनरियां

कानपुर  (मानवीय सोच)  आगामी त्योहारों को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनवरी व फरवरी में 26 दिन टेनरियां बंद करने का आदेश दिया है. पौष पूर्णिमा से लेकर महाशिवरात्रि तक टेनरी व गंगा में प्रदूषण फैलाने वाले अन्य उद्योग बंद रहेंगे या तो इन्हें रोस्टर से चलाया जाएगा. इनकी निगरानी के लिए डीएम ने आठ टीमों का गठन किया है. यह टीमें जनवरी व फरवरी में पड़ने वाले छह पर्वों से पहले व बाद तक निगरानी करेंगी.

प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयां रहेंगी बंद

ज्ञात हो कि पौष पूर्णिमा पर 03 जनवरी से लेकर 06 जनवरी तक, मकर संक्रांति पर 11 जनवरी से लेकर 15 जनवरी तक, मौनी अमावस्या पर 18 जनवरी से लेकर 21 जनवरी तक, बसंत पंचमी पर 23 जनवरी से 26 जनवरी तक, माघी पूर्णिमा पर 02 फरवरी से लेकर 05 फरवरी तक और महाशिवरात्रि पर 15 से लेकर 18 फरवरी तक प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयां बंद रहेंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *