ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बगावत के डर से झुका संगठन, डीपी फिर बने अध्यक्ष

सपा में बगावत के डर से संगठन को झुकना पड़ा। बंद कमरे में वार्ता के बाद डीपी यादव को फिर युवजन सभा का अध्यक्ष बनाकर सपा प्रमुख ने बात को संभाल लिया और कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का संदेश दिया गया।
वहीं चार दिन पूर्व अध्यक्ष का नाम बदलने पर डीपी समर्थकों ने धरना प्रदर्शन और बगावत की चेतावनी दी थी। समाजवादी पार्टी में बीते दिनों युवजन सभा के जिलाध्यक्ष को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं में विरोध जताया था। पहले डीपी यादव को इस पद पर मनोनीत किया गया। तीन घंटे बाद अचानक उनके स्थान पर रंजीत यादव को अध्यक्ष मनोनीत कर दिया गया।

सपा कार्यालय में धरना देने की दी थी चेतावनी

इस निर्णय से कार्यकर्ताओं ने एतराज जताया और मंगलवार को सपा कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी, किंतु इससे पहले ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कमान संभाल ली और डीपी, उनके समर्थकों को लखनऊ बुलाया। सभी की बात सुनी और युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि को डीपी यादव को जिलाध्यक्ष बनाने के निर्देश दिए।

देर रात डीपी की फिर से ताजपोशी कर कर उन्होंने एकजुटता बनाए रखने का संदेश दिया। वहीं, डीपी यादव ने बताया कि जिस विश्वास के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसपर वह खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे और सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अपनी टीम के साथ जुटेंगे।

अखिलेश ने नियुक्त किया जिलाध्यक्ष

समर्थकों ने डीपी यादव का किया स्वागत समाजवादी पार्टी में पिछले पांच दिनों से चल रही गुटबाजी मंगलवार की शाम को खत्म हो गई। लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से वार्ता के बाद डीपी यादव को फिर से युवजन सभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

बुधवार को लखनऊ से लौटने पर उनका नगला जुला, पड़रिया चौराहा, नुमाइश तिराहा, अंजनी, गडेरी, रठेरा में स्वागत किया। वहीं सपा कार्यालय पर पहुंचने पर डीपी यादव का स्वागत किया गया। इस मौके पर आशीष चौहान, गोल्डी चौहान, पुष्पेंद्र यादव, अनुज कुमार, धर्मेंद्र सिंह, नितिन राजपूत, अभिषेक जाटव, दीपक शंखवार, सुदीप कुशवाह, अर्जुन राठौर, आशुतोष शर्मा, विजय कठेरिया, रंजीत वर्मा, निधि राठौर, राजेश, रिषभ यादव, राहुल कठेरिया आदि मौजूद रहे।

Scroll to Top