इकाना में म्यूजिक कंसर्ट का आयोजन अटका, पुलिस ने जताई आपत्ति

लखनऊ (मानवीय सोच) इकाना स्टेडियम में 20 नवंबर को होने वाले चैरिटी म्यूजिक कंसर्ट की अनुमति का मामला फंस गया है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर आयोजन निरस्त होने का संदेश वायरल हुआ था।

कार्यक्रम में कई बॉलीवुड सितारों के आने का पोस्टर जारी हुआ था। इसके बाद से ही हजारों लोगों ने बुक माय शो से ऑनलाइन टिकट भी बुक करवा लिया था। पुलिस ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया तो कई खामियां मिलीं। इस पर थाने ने अनुमति रद्द करने का पत्र जेसीपी कानून व्यवस्था को भेज दिया है।

अतिरिक्त निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी ने बताया कि आयोजन गुजरात की संस्था करा रही थी। आयोजकों से कार्यक्रम की रूपरेखा और पार्किंग व्यवस्था के संबंध में कई बार संपर्क किया गया।

शुक्रवार रात तक इस संबंध में आयोजक द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई। चूंकि रविवार को कार्यक्रम का आयोजन होना था और उसकी कोई रूपरेखा नहीं थी, इसलिए उच्चाधिकारियों को कार्यक्रम को निरस्त करने के लिए पत्र भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *