ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

OSD पर निलंबन को लेकर बोले जितिन प्रसाद, भ्रष्टाचार हुआ तो कार्रवाई होगी

लखनऊ  (मानवीय सोच) PWD विभाग में पांच कर्मचारियों पर कार्रवाई होने को लेकर पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने बड़ा बयान दिया है। जितिन प्रसाद ने कहा, पीएम और सीएम योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत यूपी सरकार काम कर रही है। किसी विभाग में अनियमितता या भ्रष्टाचार पाया जाएगा तो कार्रवाई की जाएगी। सरकार से नाराजगी को लेकर जितिन प्रसाद से जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, भ्रष्टाचार हुआ है तो कार्रवाई तो होगी ही।

नाराजगी का कोई सवाल नहीं है। पीडब्ल्यूडी मंत्री के ओएसडीए के निलंबन के बाद शाह से मुलाकात के सवाल पर जितिन प्रसाद ने कहा, बड़े नेताओं से मिलने का उनका कोई कार्यक्रम नहीं है। उन्होंने आगे तबादलों की बात है तो अव्यवस्था होने पर बदलाव किया जाएगा। जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। ओएसडी समेत पांच कर्मचारियों पर कार्रवाई को लेकर जितिन प्रसाद ने यूपी सरकार का रुख साफ किया।

भ्रष्टाचार को लेकर योगी सरकार का एक्शन जारी है। पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद के ओएसडी अनिल कुमार पांडेय को ट्रांसफर से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाया गया था, जिसके बाद उनके पर कार्रवाई की गई। ओएसडी को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है। इतना ही नहीं केन्द्र सरकार से प्रतिनियुक्ति पर आए अनिल पांडेय के खिलाफ विजिलेंस जांच और विभाग कार्रवाई की भी संस्तुति की गई है। बतादें कि अनिल पांडेय को जितिन प्रसाद ही दिल्ली से यूपी लेकर आए थे। 18 जुलाई को अनिल कुमार पांडेय के खिलाफ कार्रवाई के बाद लोक निर्माण विभाग के प्रमुख और मुख्य अभियंता मनोज गुप्ता सहित पांच अधिकारियों को लोक निर्माण विभाग में ट्रांसफर अनियमितताओं के कारण सस्पेंड कर दिया गया है।

 

Scroll to Top