ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

OTT पर आते ही कंगना रनौत ने बनाया 100 मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड

नई दिल्ली (मानवीय सोच) बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के रिएलिटी शो ‘लॉक अप’ (Lock Upp) को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. शो को शुरु हुए सिर्फ 19 दिन हुए है और इसे अभी तक 10 करोड़ (100 मिलियन) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. कंगना ने इस खुशी को अपने फैंस के साथ शेयर किया है. उन्होंने कहा कि शो को लोगों से मिल रहे प्यार को लेकर वह बहुत खुश हैं.

19 दिनों में मिले इतने करोड़ व्यूज

हमारी सहयोगी वेबसाइट डीएनए के अनुसार कंगना ने कहा, 19 दिनों में 10 करोड़ व्यूज अविश्वसनीय हैं और दर्शकों से ‘लॉक अप’ को मिल रहे प्यार और स्नेह से मैं अभिभूत हूं. यह साबित करता है कि शो का कॉन्सेप्ट अद्वितीय और बहुत मनोरंजक है.

कंगना रनौत ने की तारीफ

उन्होंने आगे कहा, ‘शो के विचार इस बात का सबूत हैं कि एकता कपूर के विजन ने एक बार फिर बुल्सआई को प्रभावित किया है और यह कि एमएक्स प्लेयर की विशाल पहुंच के साथ-साथ, वे ओटीटी पर दर्शकों की नब्ज को किसी और की तुलना में बेहतर जानते हैं. ‘लॉक अप’ अब और अधिक निडर होने जा रहा है. मालूम हो कि ‘लॉक अप’ (Lock Upp) ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होता है.

कंगना पर भड़कीं पायल रोहातगी

हालिया एपिसोड में पायल रोहातगी ने कंगना रनौत को जमकर खरी-खोटी सुनाई. पायल ने कहा, ‘तुम मेरा मुंह बंद नहीं करवा सकतीं. करणवीर ने एकता कपूर के साथ नागिन शो किया है ना? ठीक है अब मैं समझ गई. मैं क्या करूं? मैं ट्राय करूं. मैं हर किसी को कंफर्टेबल करने के लिए आउट ऑफ द वे गई हूं. मैं टीम के लिए अपना मेंटल बैलेंस खराब नहीं कर सकती.’

‘मैं आपसे लड़ने नहीं आई हूं’

पायल रोहातगी ने आगे कहा, ‘कंगना आपकी वाणी सुर वाणी और मेरी वाणी दुख वाली वाणी. कोई भी आएगा घंटी मारेगा और बजाएगा तो मुझे ये अच्छा नहीं लगेगा.’ पायल ने भी ये भी कहा कि, मैं यहां पर आपसे लड़ने के लिए नहीं आई हूं, लेकिन मैं यहां खुद को डिफेंड जरूर करूंगी.’

 

Scroll to Top