(मानवीय सोच) : रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव का क्रेज तगड़ी फैन फलॉइंग के साथ सोशल मीडिया पर बना हुआ है. उन्होंने बिग बॉस ओटीटी 2 में धमाल मचा दिया था. शो के विनर बनने के बाद से वो लगातार खबरों में बने हुए हैं.एल्विश ने बिग बॉस ट्रॉफी अपने नाम करके उन्होंने रिकॉर्ड तोड़ा, वो पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट है जिन्होंने शो को जीता है.
इसके साथ ही उनकी कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है हाल ही में एल्विश इंस्टाग्राम लाइव आए थे, जहां उन्हें 6 लाख के करीब लोगों ने उन्हें ज्वॉइन किया.जिससे एल्विश ने सबसे ज्यादा व्यूअरशिप हासिल करके सभी रिकॉर्ड तोड़ दिया. इसी बीच कायास लगाया जा रहा है कि एल्विश यादव पॉलिटिक्स में एंट्री ले सकते हैं. जिसको लेकर उन्होंने बातचीत किया है.
