दुष्कर्म की शिकायत पर कार्रवाई न करने पर चौकी इंचार्ज निलंबित

गोरखपुर (मानवीय सोच) गोरखपुर जिले में रामगढ़ताल के चिड़ियाघर चौकी इलाके में लिव इन रिलेशन में रहने वाली एक युवती के दुष्कर्म के प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई न करने पर चौकी इंचार्ज विकास सिंह को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, इसी तरह की लापरवाही में रामगढ़ताल के वरिष्ठ सिपाही रामा प्रकाश सिंह और खजनी के बब्बन यादव को निलंबित कर दिया गया। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने सभी पर कार्रवाई करने के साथ ही विभागीय जांच का भी आदेश दिया है।

जानकारी के मुताबिक, चिड़ियाघर चौकी में एक युवती ने प्रार्थना पत्र दिया था। लिव इन रिलेशन में रहने वाली युवती का आरोप है कि शादी के लिए कहने पर युवक मुकर गया है और दुष्कर्म कर फरार हो गया। प्रार्थना पत्र पर कई दिनों तक कोई कार्रवाई न होने पर युवती ने एसएसपी से शिकायत की थी। एसएसपी ने सीओ कैंट को पूरे प्रकरण की जांच सौंपी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *