ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में पाक और ISI समर्थित टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़

चंडीगढ़ (मानवीय सोच) भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस से पहले एक बड़ी सफलता में पंजाब पुलिस ने रविवार को दिल्ली पुलिस की मदद से पाकिस्तान-आईएसआई समर्थित टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। पुलिस ने कनाडा के अर्श डल्ला और ऑस्ट्रेलिया के गुरजंत सिंह से जुड़े चार आतंकियों को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने कहा कि पंजाब पुलिस ने इनकी निशानदेही पर तीन हैंड ग्रेनेड, एक आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस), दो 9 एमएम पिस्टल और 40 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। इस ऑपरेशन को पंजाब पुलिस और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। स्वतंत्रता दिवस से पहले पूरे पंजाब में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

पंजाब पुलिस ने ट्वीट किया, “स्वतंत्रता दिवस से पहले, पंजाब पुलिस ने बड़े आतंकी खतरे को विफल किया और दिल्ली पुलिस की मदद से पाक-आईएसआई समर्थित टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। कनाडा में रहने वाले अर्श डल्ला और ऑस्ट्रेलिया में बैठे गुरजंत सिंह से जुड़े 4 मॉड्यूल सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है।

इस बीच, यूपी पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते ने जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के आतंकवादी हबीबुल इस्लाम उर्फ ​​​​सैफुल्ला को कानपुर से गिरफ्तार किया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने यूपी एटीएस के हवाले से कहा कि 19 वर्षीय सैफुल्लाह ने सीमा पार के लोगों के संपर्क में रहने के लिए टेलीग्राम, फेसबुक मैसेंजर और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल किया।

Scroll to Top