ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पाक सेना प्रमुख सैयद असीम मुनीर ने देश में एक स्थिर सरकार की आवश्यकता पर दिया जोर

पाकिस्तान के आम चुनावों में वोटिंग के 50 घंटों के बाद भी अब तक फाइनल नतीजे नहीं आए हैं। निर्दलियों ने वोटों की गिनती में धांधली के आरोप लगाए हैं। इस बीच पड़ोसी मुल्क के सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर ने एक ऐसा बयान दिया जो चर्चा का विषय बन गया।

नवाज शरीफ का कर दिया सपोर्ट

दरअसल, असीम मुनीर ने इशारों-इशारों में नवाज शरीफ का सरकार बनाने को लेकर सपोर्ट किया है। मुनीर ने कहा कि विविध राजनीति और बहुलवाद का आदर करते हुए देश में गठबंधन सरकार बननी चाहिए जो अच्छी तरह से सबका प्रतिनिधित्व करेगी।

देश को अराजकता से बाहर निकालने की कही बात

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, पाक सेना प्रमुख ने देश में एक स्थिर सरकार की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि अराजकता और ध्रुवीकरण की राजनीति से आगे बढ़ना हमारे लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि अब हमें अपनी जनता के बारे में सोचना होगा।
सेना प्रमुख ने आगे कहा कि चूंकि पाकिस्तान के लोगों ने पाकिस्तान के संविधान में अपना संयुक्त विश्वास जताया है, अब यह सभी राजनीतिक दलों पर निर्भर है कि वे राजनीतिक परिपक्वता और एकता के साथ इसका जवाब दें।

इमरान समर्थित उम्मीदवार सबसे आगे

इस बीच, जियो न्यूज द्वारा बताए गए परिणामों के अनुसार, 265 में से 255 सीटों पर नतीजे आ चुके हैं। इसमें निर्दलीय उम्मीदवार, जिनमें से ज्यादातर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थित हैं, वो चुनाव जीच रहे हैं।

इमरान समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार 92 सीट जीत चुके हैं, वहीं पीएमएल-एन 73 और पीपीपी 54 सीट जीती है। हालांकि, अभी तक फाइनल नतीजे नहीं आए हैं।

Scroll to Top