(मानवीय सोच) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एशिया कप के मैचों के लिए अब ‘हाइब्रिड मॉडल’ का सुझाव दिया है. पाकिस्तान ने यह सुझाव तब दिया है जब कुछ दिनों पहले बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा था कि भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान खेलने नहीं जाएगी.
PCB के चेयरमैन नजम सेठी ने शुक्रवार को कहा कि इस हाइब्रिड मॉडल के तहत पाकिस्तान को अपने मैच घरेलू मैदान पर खेलने चाहिए. वहीं भारत को अपने मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेलने चाहिए. नजम ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के वर्ल्ड कप मैच भी भारत से बाहर होने चाहिए. दरअसल, 2023 का क्रिकेट वर्ल्ड कप भारत में होना है
दरअसल, बीसीसीआई (BCCI) ने कुछ दिनों पहले भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान में हो रहे एशिया कप में भेजने से मना कर दिया था इसके बाद पाकिस्तान ने भी भारत में होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप में खेलने से इनकार कर दिया था.
