ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी मिला सकती है हाथ

पाकिस्तान में आम चुनाव से पहले आटा, चीनी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही जनता को उम्मीद है कि नई सरकार देश को आर्थिक बदहाली से बाहर निकालने में कामयाब होगी। हालांकि, चुनाव नतीजों ने वहां के आवाम की सिरदर्द और भी बढ़ा दी है।

भले ही चुनाव आयोग ने इमरान खान की पार्टी को बर्खास्त कर दिया, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री को जनता का भरपूर प्यार मिला है। आंकड़ों पर नजर डालें तो इमरान खान समर्थित स्वतंत्र उम्मीदवारों ने 101 सीटों पर बाजी मारी।

लंदन से पीएम बनने की इच्छा लिए पाकिस्तान लौटे नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) (PML-N) को 73 सीटें मिली। वहीं, बिलावल भुट्टो जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) ने 54 सीटें जीतीं। गौरतलब है कि 134 सीटों जीतकर बहुमत की सरकार बनाने में कोई पार्टी कामयाब न हो सकी।

क्या चुनाव परिणाम से खुश हैं राजनीतिक दल

दरअसल, यह परिणाम पीटीआई नेताओं के लिए राहत भरी खबर है। भले ही पीटीआई समर्थित नेता स्वतंत्र उम्मीदवार बनकर चुनाव में उतरे, लेकिन पाकिस्तान की महिलाओं और युवाओं ने इमरान खान के समर्थन में वोट डाले, जिसकी वजह से उन्हें 101 सीटें मिली।

क्या पीएमएल-एन और पीपीपी मिलाएंगे हाथ

इस बार पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) को सेना का भी साथ मिला, लेकिन फिर भी पार्टी पूर्ण बहुमत तो क्या 100 का आंकड़ा भी नहीं छू सकी। इस परिणाम ने नवाज शरीफ की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। हालांकि, उम्मीद लगाई जा रही है कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी मिलकर सरकार बनाने वाली है।

हालांकि, चुनाव से पहले पीपीपी नेता बिलावल भुट्टो जरदारी कई बार पीएमएल-एन के साथ हाथ न मिलाने की बात कह चुके हैं। वहीं, बिलावल भुट्टो ने कहा कि सरकार बनाने को लेकर पीएमएल (एन), पीटीआई या किसी भी अन्य पार्टी से बातचीत नहीं हो रही है। उन्होंने आगे कहा, “हम सभी चुनावी क्षेत्रों में मतगणना पूरा होने और नतीजे आने का इंतजार कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री को लेकर रस्साकशी

पीएमएल-एन और पीपीपी के नेता मिलकर सरकार बनाने की चाहत रखते हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल प्रधानमंत्री पद का है। आसि अली जरदारी को ख्वाहिश है कि उनका बेटा पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बने। वहीं, पीएमएल-एन की कोशिश होगी कि नवाज शरीफ या उनके छोटे भाई शहबाज शरीफ ही प्रधानमंत्री बने। हालांकि, सरकार बनाने के लिए दोनों का समझौता को करना ही पड़ेगा।

आजाद उम्मीदवारों का क्या

चुनावी में दो तरह के आजाद उम्मीदवारों ने बाजी मारी। पहले हैं इमरान खान समर्थित आजाद उम्मीदवार। दूसरे हैं जो इमरान खान का समर्थन नहीं करते। पीएमएल-एन और पीपीपी लगातार इमरान खान समर्थित और इमरान का समर्थन न करने वाले आजाद उम्मीदवारों से बातचीत कर रहे हैं। पीटीआई समर्थित आजाद उम्मीदवार भी अपनी राजनीतिक भविष्य तलाशने में जुटे हैं।

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएमएल-एन और पीपीपी की कोशिश है कि इमरान खान समर्थित नेताओं को भी नई सरकार में शामिल की जाए। पाकिस्तान में जीते नेताओं की खरीद-फरोख्त भी की जा सकती है।

चुनाव पर अमेरिकी संसद ने क्या कहा

आम चुनाव के नतीजों में काफी देरी हो रही है। नवाज शरीफ और मरियम नवाज की नतीजों और चुनाव आयोग के फैसले को लेकर भी काफी सवाल खड़े हो रहे हैं।

वहीं, अमेरिकी सांसदों ने बाइडेन प्रशासन से मांग की है कि वो पाकिस्तान में चुनाव नतीजों को मान्यता न दें। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान चुनाव में धांधली हुई है। जब तक इसकी जांच नहीं हो जाती तब तक चुनाव नतीजों को मान्यता नहीं दी जानी चाहिए। अमेरिकी संसद के अलावा, ब्रिटेन और यूरोपीय यूनियन में भी चुनाव धांधली का मुद्दा उठाया गया।

 

Scroll to Top