ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पाकिस्तान को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय समुदाय की मदद ; 8.57 अरब डॉलर की सहायता का वादा

इस्लामाबाद:  (मानवीय सोच) पाकिस्तान ने सोमवार को कहा कि देश में पिछले साल आई भयावह बाढ़ के बाद जलवायु के लिहाज से जुझारू तरीके से पुनर्निर्माण में उसकी मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने 8.5 अरब डॉलर से अधिक की सहायता का वादा किया है. पाकिस्तान में पिछले साल आई विनाशकारी बाढ़ में 1,739 लोग मारे गये और 3.3 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जिनेवा में जलवायु परिवर्तन के संबंध में एक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए अगले तीन साल में आठ अरब डॉलर से अधिक की सहायता मांगी. शरीफ ने कहा, ‘‘देश में योजना के पहले हिस्से में क्षतिपूर्ति और पुनर्निर्माण को ध्यान में रखते हुए कम से कम 16.3 अरब डॉलर की जरूरत है. इसमें से आधी राशि घरेलू संसाधनों से प्राप्त होगी और आधी विदेशी संसाधनों से.”

पाकिस्तान का अनुमान है कि पिछले तीन दशक में आई सबसे भयावह बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए उसे कुल करीब 30 अरब डॉलर की जरूरत होगी. सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने कहा कि सम्मेलन का पहला पूर्ण सत्र अंतरराष्ट्रीय समुदाय की उदारता पूर्ण प्रतिक्रिया के साथ संपन्न हुआ. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यूरोपीय संघ ने 9.3 करोड़ डॉलर का, जर्मनी ने 8.8 करोड़ डॉलर का, चीन ने 10 करोड़ डॉलर का, इस्लामिक विकास बैंक ने 4.2 अरब डॉलर का, विश्व बैंक ने 2 अरब डॉलर का, जापान ने 7.7 करोड़ डॉलर, एशियाई विकास बैंक ने 1.5 अरब डॉलर, यूएसएड ने 10 करोड़ डॉलर और फ्रांस ने 34.5 करोड़ डॉलर की सहायता का वादा किया.”

उन्होंने कहा कि अभी तक 8.57 अरब डॉलर की कुल सहायता का वादा किया गया है. इससे पहले, विशेष नीति और रणनीतिक संचार पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक फहद हुसैन ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के हवाले से कहा कि जिनेवा सम्मेलन में करीब 7.2 अरब डॉलर की सहायता तय हुई है. जिनेवा और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस की संयुक्त मेजबानी में आयोजित सम्मेलन का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित पाकिस्तान के पुनर्वास तथा पुनर्निर्माण के लिए धन जमा करना है. गुतारेस ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान को बाढ़ से उबरने में मदद के लिए बड़े स्तर पर निवेश के लिए कहा.

Scroll to Top