ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शिवाजी की धरती पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ नहीं करेंगे बर्दाश्त ; सीएम एकनाथ शिंदे

पुणे  (मानवीय सोच)  कलेक्ट्रेट भवन पर कथित तौर पर लगाए गए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे को लेकर महाराष्ट्र में सियासत गर्मा गई है। भाजपा नेताओं के बाद सीएम एकनाथ शिंदे ने भी इसे लेकर कड़ा रुख अख्तियार किया है। शिंदे ने दो टूक शब्दों में कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शिवाजी की धरती पर इस तरह के नारे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। हालांकि प्रशासन ने इस तरह की नारेबाजी से इनकार किया है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को एनआईए ने पीएफआई के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसके विरोध में पीएफआई ने कई जगहों पर विरोध दर्ज किया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दिखाया गया कि शुक्रवार को पुणे में पीएफआई द्वारा आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर “पाकिस्तान जिंदाबाद” का नारे लगाए गए। जिस पर भाजपा और महाराष्ट्र सरकार की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम एकनाथ शिंदे ने इस मामले का संज्ञान लिया है।

शिवाजी की धरती पर बर्दाश्त नहीं
सीएम एकनाथ शिंदे ने ट्वीट करते हुए लिखा, “पुणे में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं की प्रवृत्ति का विरोध करने के लिए ठीक नहीं है। पुलिस व्यवस्था इनके खिलाफ उचित कार्रवाई करेगी। शिवाजी की धरती पर इस तरह के नारे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।”

भाजपा नेता बोले- बख्शा नहीं जाएगा
उधर, मामला तूल पकड़ने पर भाजपा नेताओं की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। भाजपा विधायक नितेश राणे ने चेतावनी दी कि पुणे में कथित तौर पर पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने वालों को याद रखना चाहिए कि उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की।

यहां यह गौर करने वाली बात है कि हिन्दुस्तान इस तरह के किसी भी वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। राणे ने ट्वीट किया, “पुणे में पीएफआई के समर्थन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों के लिए.. चुन चुन के मारेंगे.. इतना याद रखना !!!”

गौरतलब है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने करीब 40 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। पुणे पुलिस ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस उपायुक्त सागर पाटिल ने कहा, “हमने पहले ही अवैध रूप से इकट्ठा होने के लिए पीएफआई सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और हम नारेबाजी के मामले को देख रहे हैं।”

Scroll to Top