स्कूल में फातिया पढ़वाने पर भड़के अभिभावक ; गेट पर किया हनुमान चालीसा पाठ

यूपी  (मानवीय सोच)  हाथरस के बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों से फातिया पढ़वाने के विरोध में अभिभावकों ने स्कूल गेट के सामने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। बताया जा रहा है कि स्कूल प्रशासन ने प्रधानाचार्य को सस्पेंड कर दिया है। मामले को लेकर हंगामा जारी है।

हनुमान चालीसा पाठ करते अभिभावक

हाथरस के अलीगढ़ रोड स्थित बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल के गेट के सामने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। बताया जा रहा है कि स्कूल में विद्यार्थियों से फातिया पढ़वाने को लेकर अभिभावकों में आक्रोश है। बड़ी संख्या में अभिभावकों ने हिंदूवादियों के साथ स्कूल के गेट पर हंगामा व प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। 

प्रधानाचार्य और दो शिक्षक सस्पेंड
बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल के एडमिनिस्ट्रेटर कमल शर्मा ने बताया कि कल विश्व धरोहर दिवस था। इस दौरान ्प्रार्थना सभा कराई गई। चूंकि रमजान का महीना चल रहा है, इसलिए प्रार्थना कराई गई। कलावे उतरवाने और फातिया पढ़वाने के आरोप निराधार हैं। स्कूल प्रशासन द्वारा इस प्रकरण पर खेद व्यक्त करता है। स्कूल प्रशासन ने प्रधानाचार्य सोनिया, दो शिक्षक इरफान इलाही और कंबर रिजवान को निष्कासित कर दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *