ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पात्रा चॉल मामला: शिवसेना नेता संजय राउत को बड़ी राहत

मुंबई  (मानवीय सोच) : पात्रा चॉल मामले में शिवसेना नेता संजय राउत को बड़ी राहत मिली है। आज राउत की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए मुंबई की पीएमएलए कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। संजय राउत के अलावा उनके करीबी प्रवीण राउत को भी पीएमएलए कोर्ट से जमानत मिली है। राउत पात्रा चॉल भूमि घोटाले के आरोप में लंबे समय से जेल में बंद हैं।

तीन महीने से ज्यादा वक्त से जेल में बंद संजय राउत को अभी फौरी राहत मिली है। राउत को 31 जुलाई को ईडी ने गिरफ्तार किया था। राउत की जमानत याचिका पर कई बार सुनवाई की तारीख पड़ी, लेकिन हर बार कोर्ट से उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई। जुलाई से जेल में बंद शिवसेना सांसद को अब जाकर जमानत मिली है।
कई बार उनकी रिमांड बढ़ा दी गई

सबसे पहले संजय राउत की रिमांड 8 अगस्त तक और फिर 22 अगस्त तक बढ़ाई गई थी। तीसरी बार उनकी रिमांड 5 सितंबर तक बढ़ा दी गई थी। मुंबई के पात्रा चॉल जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों को लेकर ED ने कार्रवाई की थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

पात्रा चॉल जमीन घोटाला 1,039 करोड़ रुपये का है। इस घोटाले में ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत केस दर्ज किया था। इसके बाद ईडी ने संजय राउत के घर तलाशी में 11.5 लाख रुपये भी जब्त किए थे। मामले में अप्रैल में ईडी ने संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत और उनके करीबियों की 11.15 करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त की थी।

Scroll to Top