ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अंकिता केस में हत्यारोपी पुलकित आर्य के साथ थीं पटवारी की नजदीकियां! जांच के बाद डीएम ने किया सस्पेंड

देहरादून (मानवीय सोच) पौड़ी जिले की यमकेश्वर तहसील के उदयपुर पल्ला -2 के पटवारी वैभव प्रताप सिंह को भी निलंबित कर दिया गया है। अंकिता हत्याकांड को लेकर पटवारी वैभव प्रताप पर इस गंभीर प्रकरण के संज्ञान में आने के बाद उचित कार्रवाई अमल में नहीं लाए जाने, उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराए बिना ही अवकाश पर जाने जैसे आरोप लगे थे।

यही नहीं विपक्ष ने भी इस पर सवाल खड़े किए थे और सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही थी। इसी मामले को परिजनों ने भी उठाया था। इसके बाद पटवारी वैभव प्रताप की भूमिका को लेकर डीएम ने एसडीएम यमकेश्वर को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा था। अब एसडीएम यमकेश्वर की प्रांरभिक जांच रिपोर्ट में लापरवाही की पुष्टि होने के बाद डीएम ने राजस्व उपनिरीक्षक वैभव प्रताप को सस्पेंड कर दिया है।

वैभव प्रताप को तहसील थलीसैंण से अटैच करते हुए, इस मामले की जांच एसडीएम लैंसडौन को सौंपी दी है।अंकिता की गुमशुदगी को लेकर बरती गई लापरवाही पर इससे पूर्व चार्ज पर रहे पटवारी विवेक कुमार को निलंबित किया जा चुका है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट में उदयपुर पल्ला -2 में तैनात राजस्व उपनिरीक्षक वैभव प्रताप की लापरवाही की पुष्टि हुई है।

करीब दो पन्नों की रिपोर्ट में कहा गया है कि जब 19 सितंबर को ही वैभव प्रताप को अंकिता की गुमशुदगी का पता लग गया और उन्होंने इस मामले में अंकिता के परिजनों से भी बात कर ली थी तो इनते गंभीर प्रकरण को बिना उचित कार्रवाई किए और बिना उच्चाधिकारियों को बताए उन्होंने अपना अवकाश स्वीकृत करवा लिया। वैभव प्रताप 20 से 23 सितंबर तक अवकाश पर रहे।

जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि पटवारी वैभव प्रताप को पहले भी कई मामलों में चेतावनी दी चुकी है, लेकिन इसके बावजूद इतने गंभीर प्रकरण को लेकर उन्होंने फिर लापरवाही बरती। पौड़ी के डीएम डा.विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि एसडीएम की जांच रिपोर्ट में प्रथमदृष्ट्या लापरवाही सामने आई है। यह गंभीर प्रकरण है, लेकिन लापरवाही के कारण छवि भी धुमिल हुई है। डीएम के मुताबिक पटवारी वैभव प्रताप को निलंबित करते हुए तहसील थलीसैंण से अटैच कर दिया गया है।

Scroll to Top