ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी वालों को नए साल में लगेगा महंगी बिजली का झटका!

लखनऊ: (मानवीय सोच)  उत्तर प्रदेश में तीन साल बाद बिजली कंपनियां दरों में बढ़ोतरी की तैयारी कर रही हैं। इस हफ्ते बिजली कंपनियां दरों में 13 से 15 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव नियामक आयोग को सौंपने की तैयारी में हैं। सोमवार या फिर मंगलवार को बिजली कंपनियां वार्षिक राजस्व आवश्यकता और बिजली दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव नियामक आयोग को सौंपेगा। सूत्रों के मुताबिक, बिजली दरों में जो बढ़ोतरी का प्रस्ताव नियामक आयोग को दिए जाने की तैयारी हो रही है, उसमें घरेलू, ग्रामीण, कर्मशल समेत कई श्रेणी के उपभोक्ताओं की बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव है। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने रविवार को कहा है कि कंपनियों को दरें बढ़ाने के बजाय दरों को कम करने पर विचार करना चाहिए।

एक तरफ जहां बिजली कंपनियां दरों में बढ़ोतरी की तैयारी कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर उपभोक्ता परिषद ने मांग उठाई है कि बिजली कंपनियों ने उपभोक्ताओं से जो 25133 करोड़ रुपये अधिक वसूला है, उसके आधार पर उपभोक्ताओं को राहत दी जाए। परिषद अध्यक्ष ने कहा कि अगर इस आधार पर उपभोक्ताओं को राहत दी जाए, तो पांच साल तक बिजली दरों में सात प्रतिशत की कमी आसानी से की जा सकती है। परिषद ने इस मामले में मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है। परिषद इस मामले में पहले ही याचिका दाखिल कर चुका है।

‘दरें बढ़वाना चाहती हैं बिजली कंपनियां’
राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि बिजली कंपनियां की लाइन हानियां अधिक हैं। इस आधार पर बिजली दरों को बढ़वाना चाहती हैं। आयोग ने 2020-21 में 11.08 प्रतिशत और 2022-23 में 10.67 प्रतिशत वितरण हानियों पर बिजली दर का निर्धारण किया था। इस बार पावर कॉरपोरेशन की कोशिश है कि आयोग से 2023-24 और 2024-25 के लिए आरडीएसएस में प्रस्तावित 13 से 15 प्रतिशत वितरण हानियों को स्वीकृत करवाकर उसी के आधार पर बिजली दर में बढ़ोतरी प्रस्ताव दिया जाए।

Scroll to Top