ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पीरियड ड्रामा फिल्म कैप्टन मिलर को सिनेमाघरों में मिला तगड़ा रिस्पांस

साउथ सुपरस्टार धनुष की फिल्मों का क्रेज अक्सर फैंस में देखने को मिलता है। इस मकर संक्रांति उनकी मूवी ‘कैप्टन मिलर  रिलीज हुई, जिसे ओपनिंग डे से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रहा है। धनुष की फिल्म का कॉम्पटीशन गुंटूर कारम, अयलान, मैरी क्रिसमस और हनु मैन से है।

अंग्रेजों की फौज में भर्ती होकर अपने देशवासियों के खिलाफ या उनके हक के लिए लड़ने की स्टोरी को दिखाती फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ को शुरुआती दिनों में लोगों का पॉजिटिव रिस्पांस मिला। फिल्म में धनुष की एक्टिंग के साथ ही बाकी कलाकारों की परफॉर्मेंस भी पसंद की गई।

कैप्टन मिलर की कमाई में उछाल

कैप्टन मिलर को तेजा सज्जा की हनु मैन से तगड़ा कॉम्पटीशन मिलते देखा जा सकता है। इसके अलावा महेश बाबू की गुंटूर कारम भी कैप्टन मिलर को पीछे छोड़ने में पीछे नहीं रही। इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुई रही। शनिवार को फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट में बताया गया है कि धनुष की फिल्म कैप्टन मिलर ने शनिवार को एक करोड़ तक का बिजनेस किया। जबकि, शुक्रवार को मूवी ने 81 लाख की कमाई की थी। फिल्म का सबसे ज्यादा कलेक्शन तमिल भाषा से आ रहा है।

कैप्टन मिलर का अब तक का कलेक्शन

कलेक्शन डे कलेक्शन (करोड़ में)
पहला दिन 8.7
दूसरा दिन 7.45
तीसरा दिन 7.8
चौथा दिन 6.62
पांचवां दिन 4.86
छठा दिन 3.38
सातवां दिन 1.85
आठवां दिन 0.81
नौवां दिन 1.00
टोटल 42.27

वर्ल्डवाइड इतनी हो गई कमाई

फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो धनुष की यह मूवी जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली है। फिल्म का कलेक्शन 90.39 करोड़ हो गया है।

Scroll to Top