ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ के 106 केंद्रों पर शुरू हुई पीईटी परीक्षा

लखनऊ (मानवीय सोच) यूपीएसएसएससी द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) जिले में 106 केंद्रों पर शुरू हो गई है। परीक्षा देने दूसरे जिलों जैसे अयोध्या, आजमगढ़ और बलरामपुर जिलों से अभ्यर्थी पहुंचे हैं। परीक्षा केंद्र का मुख्य गेट बंद हो जाने के बाद भी कई परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे तो उन्हें बाहर खड़ा होना पड़ा। इससे कई केंद्रों पर हंगामा भी हुआ।

सुबह 8:00 बजे से ही परीक्षार्थियों की एंट्री शुरू हो गई थी। एडमिट कार्ड, एक आईडी और एक फोटो के साथ परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। बेल्ट, पर्स, घड़ी, चाबी और सिक्के ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। सुबह की पाली में सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक परीक्षा थी। परीक्षा केंद्र का मुख्य गेट 9:30 बजे ही बंद करने का आदेश था। 9:30 बजे सभी परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट बंद हो गए इसके बाद भी परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे।

आशियाना के स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, चारबाग इंटर कॉलेज, राजकीय हुसैनाबाद इंटर कॉलेज, केकेवी, एलएलएम इंटर कॉलेज, एपीसेन मेमोरियल इंटर कॉलेज के बाहर गेट बंद होने के बाद भी काफी संख्या में परीक्षार्थी प्रवेश करने के लिए गुहार लगाते दिखे। छात्र हित में कुछ समय तक तो अंदर जाने दिया गया बाद में पूर्ण रूप से मना कर दिया गया। 10 बजते ही कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने प्रवेश न देने पर हंगामा किया।

उधर, सदर स्थित लखनऊ मांटेसरी इंटर कॉलेज में दूसरे गेट से परीक्षार्थियों को प्रवेश कराया गया। मुख्य गेट पर जलभराव और पूरा होने की वजह से परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं कराया गया। गौरतलब है कि पीईटी 15 और 16 अक्टूबर को दो पालियों में आयोजित की जा रही है। लखनऊ में 106 केंद्र बनाए गए हैं। जिन जिनमें 2,40,288 छात्र सम्मिलित होंगे।

चारबाग के बजट होटल फुल
शनिवार सुबह की परीक्षा में शामिल होने के लिए अधिकतर अभ्यर्थी शुक्रवार रात को ही लखनऊ पहुंच गए। इसके चलते चारबाग इलाके के सभी बजट होटल फुल हो गए हैं। होटल कारोबारी मंजीत दुआ ने बताया कि बजट होटल में 500 से 800 रुपये में कमरा मिलता है। ये सभी फुल हो चुके हैं। इसके चलते काफी संख्या में परीक्षार्थी भटकते भी रहे। कमरा न मिलने पर कई अभ्यर्थियों ने स्टेशन पर ही रात गुजारी।

Scroll to Top