ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

रविवार को बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, देखें आज का लेटेस्ट रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं है. रविवार सुबह करीब 7 बजे WTI क्रूड 86.91 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रू़ड 91.17 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं. भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है. जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था.

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल 48 पैसे सस्ता हो गया है. पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 42 और डीजल 39 पैसे सस्ता हो गया है. इसी तरह उत्तर प्रदेश में पेट्रोल के दाम 28 पैसे और डीजल में 32 पैसे की गिरावट है. राजस्थान, झारखण्ड और बिहार में पेट्रोल-डीजल के दाम गिरावट हुई है. जम्मू-कश्मीर व आंध्र प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में हल्की बढ़त दिख रही है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 94.34 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में कितने बदले दाम
– नोएडा में पेट्रोल 94.94 रुपये और डीजल 88.08 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में 94.65 रुपये और डीजल 87.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 94.53 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 106.06 रुपये और डीजल 92.87 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

 
गौरतलब है रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया जाता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. जिसके चलते पेट्रोल-डीजल का रेट इतना अधिक है.

बता दें कि एक SMS के जरिये आप पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट आसानी से जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

Scroll to Top