ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी के कई जिलों में पीएफआई कर रहा था चुनाव लड़ने की तैयारी

यूपी  (मानवीय सोच)  पीएफआई यूपी के कई जिलों में निकाय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। मुस्लिम बाहुल्य आबादी वाले जिलों में इसके लिए संगठन के सदस्य ने कई लोगों से सम्पर्क भी कर लिया था। इन्हें आर्थिक मदद मुहैया कराने पर भी सहमति बन गई थी। लखनऊ के इंदिरानगर से सबसे पहले गिरफ्तार मो.वसीम पीएफआई का प्रदेश अध्यक्ष था और वह इसी साल विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुका था। वसीम और अहमद बेग के बाद आलमबाग से पकड़े गये दिलशाद ने भी पीएफआई की सहयोगी संस्था एसडीपीआई के बैनर तले कई सीटों से चुनाव लड़ाने की तैयारी का खुलासा किया है। इसके लिये बाकायदा कई जिलों में युवाओं के साक्षात्कार तक लिये जा चुके हैं।

एसटीएफ और एटीएस के अफसरों का कहना है कि पीएफआई की सहयोगी संस्था एसडीपीआई कई लोगों को चुनाव लड़ा चुकी है। इसी साल बहराइच से वसीम ने भी विधायक का चुनाव लड़ा था। पीएफआई ने उसकी आर्थिक मदद की थी। हालांकि वह बहुत कम वोट पाया था। वसीम को एसटीएफ ने इंदिरा नगर से गिरफ्तार किया था। वह खुद को दर्जी बताता था। वसीम ने पीएफआई के कई कदमों के बारे में बताया था। उसकी बात को और मजबूती बुधवार को आलमबाग के आजादनगर से गिरफ्तार मो. दिलशाद से पूछताछ में मिली। दिलशाद ने भी खुलासा किया कि वह पीएफआई का प्रदेश सचिव रहा है। उससे भी कहा गया था कि कुछ लड़कों को चुनाव लड़ने के लिए तैयार करना है।

बलरामपुर, शाहजहांपुर, बहराइच समेत कई जिले चुने गये
एटीएस व एसटीएफ के मुताबिक मुस्लिम बाहुल्य आबादी वाले जिले जैसे बलरामपुर, शाहजहांपुर, बहराइच, अलीगढ़, मुरादाबाद, बागपत, रामपुर समेत कई इलाके चुनाव लड़ाने के लिए चुने गये। यहां के लिये बाकायदा पीएफआई ने कुछ युवकों को मैदान में उतारने पर मुहर भी लगा दी। एक अधिकारी के मुताबिक वसीम ने यह भी कुबूला था कि पीएफआई के खिलाफ कार्रवाई तेज होने से उनकी इस तैयारी में बाधा पहुंची है। सबसे ज्यादा दिक्कत अब फंड जुटाने की हो गई है। वसीम ने यह भी बताया था कि पीएफआई के पास चुनाव लड़ाने के लिए पर्याप्त फंड जुटा लिया गया था।

Scroll to Top