ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

डीडीयू के मनपसंद कॉलेज एडमिशन का मौका ; पीजी की सीटें बढ़ीं

गोरखपुर   (मानवीय सोच) दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्‍वविद्यालय से सम्बद्ध कई महाविद्यालयों में सीट वृद्धि की मांग विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंजूर कर लिया है। सीटों की वृद्धि के बाद सम्‍बन्धित महाविद्यालयों में विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय में स्नातक और परास्नातक में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीट वृद्धि के बाद मनपसंद कॉलेज में चयन का विद्यार्थियों को मौका मिल गया है।

कॉलेजों में सीटें भर जाने के बाद भी बड़ी संख्या में छात्रों के प्रवेश से वंचित रह जाने के कारण सीट वृद्धि की मांग की जा रही थी। इसे देखते हुए डीडीयू के प्रवेश समिति की बैठक में 29 सितम्बर को कुलपति प्रोफेसर राजेश सिंह ने कहा था कि महा-विद्यालयों को सीटों में वृद्धि की अनुमति इस शर्त पर होगी कि पहले यह सुनिश्चित हो कि स्वीकृत सीटें भर ली गई है। शहर के प्रमुख कॉलेजों में स्नातक व परास्नातक में सीटों की वृद्धि के बाद दाखिले शुरू हो गए हैं।

इन महाविद्यालयों में चल रहा प्रवेश
इस्लामिया कॉलेज ऑफ कॉमर्स के प्राचार्य डॉ. शाहिद जमाल ने बताया कि कॉलेज में बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में 60 सीटों की वृद्धि हुई है। इसके अलावा बीएससी (जीव विज्ञान/गणित) एंव एमएससी (वनस्पति विज्ञान) में प्रवेश जारी है। दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि बीएससी गणित, बीकॉम, एमकॉम और एमए में कई विषयों में प्रवेश लिया जाएगा।

डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्या प्रो. शैल पांडेय ने बताया कि कॉलेज में बीएससी गणित और बीकॉम में प्रवेश दिया जा रहा है। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में बीकॉम में 60 सीटों की वृद्धि हुई है। एमएससी जूलॉजी, बॉटनी और केमेस्ट्री में पांच-पांच सीटें बढ़ी हैं। कई अन्य महाविद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है।

आज दाखिला नहीं हुआ तो लगेगी लेट फीस
कॉलेजों में प्रवेश व पंजीकरण के लिए 8 अक्तूबर अंतिम तिथि है। इस दिन तक सम्पूर्ण शुल्क भी इसी दिन तक जमा करना होगा। शनिवार तक प्रवेश की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई तो विलंब शुल्क लगेगा।

एमकॉम में प्रवेश आज
डीडीयू में एमकॉम प्रथम वर्ष में ओबीसी की प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों का प्रवेश 8 अक्तूबर को होगा। इसके लिए कटऑफ जारी कर दिया गया है। समन्वयक प्रो. आनंद सेन गुप्ता ने बताया कि 122 अंक तक पाने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।

Scroll to Top