ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता सदाकत खान का पूर्व सीएम अखिलेश के साथ फोटो वायरल

प्रयागराज  (मानवीय सोच)  उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता सदाकत खान का अखिलेश यादव के साथ फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फोटो में अखिलेश यादव सदाकत खान से हाथ मिलाते हुए दिख रहे हैं। साथ में सपा की पूर्व प्रवक्ता और इलाहाबाद विवि की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह भी खड़ी नजर आ रही हैं।

उमेश पाल हत्याकांड में गिरफ्तार हाईकोर्ट के अधिवक्ता सदाकत खान का समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के साथ उसकी फोटो सामने आई है। एक ग्रुप फोटो में वह अखिलेश यादव के साथ हाथ मिलाता दिख रहा है। सदाकत खान की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया में यह फोटो अब वायरल हो रही है।

सदाकत खान पर आरोप है कि वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मुस्लिम हॉस्टल में अवैध रूप से रहता था। वह इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रैक्टिस भी करता था। उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस ने उसे उस समय गोरखपुर से गिरफ्तार किया, जब वह नेपाल भागने की फिराक में था। सदाकत खान ने पूछताछ में हत्याकांड से संबंधित अहम जानकारी पुलिस को दी है।

उसने बताया कि उमेश पाल की हत्या के संबंध में उसकी गुड्डू मुस्लिम और गुलाम के साथ कई बार मुस्लिम हास्टल में बैठक हुई थी। गुड्डू मुस्लिम और गुलाम सीसीटीवी फुटेज में उमेश पाल पर गोली बरसाते नजर आ रहे हैं। फिलहाल सदाकत खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसको चोटे भी आई हैं। पुलिस के अनुसार गोरखपुर में गिरफ्तारी के बाद उसने भागने का प्रयास किया था और इस दौरान वह सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकराकर गिर गया था। अखिलेश यादव के साथ फोटो वायरल होने पर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। 

Scroll to Top