ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

PIMS College : जांच में दोषी पाए गए 16 छात्र

बंथरा के प्रसाद इंस्टीट्यूट मेडिकल साइंस ऑफ कॉलेज के एमबीबीएस छात्र विपुल बाजवा की मौत के मामले में 16 छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। कॉलेज प्रशासन की जांच में इन सभी छात्रों को दोषी पाया गया। सभी को दो माह के लिए निलंबित कर दिया है। प्रिंसिपल डॉ. शैलेश यादव ने बताया कि कॉलेज द्वारा गठित कमेटी की जांच में विपुल की मौत के मामले में उसके ही बैच के ज्यादातर छात्र दोषी पाए गए।

साथ ही दो छात्र वरिष्ठ और एक कनिष्ठ छात्र भी शामिल पाया गया। कॉलेज में किसी भी प्रकार की पार्टी करने की अनुमति नहीं है, लेकिन इसके बावजूद विपुल के साथी मो. फैजल द्वारा अपनी बर्थडे पार्टी आयोजित की गई। बिना अनुमति के पार्टी में शराब और सिगरेट का सेवन किया गया। इसकी पुष्टि होने के बाद छात्रों को निलंबित कर दिया गया है।

इसकी जानकारी सभी छात्रों के अभिभावकों को दी गई है। वार्डन पर भी कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। वहीं, बंथरा पुलिस ने विपुल के पिता मुकेश बाजवा के प्रार्थना पत्र पर रिपोर्ट नहीं दर्ज की है। वह विसरा रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। गुरुवार रात प्रसाद इंस्टीट्यूट मेडिकल साइंस ऑफ कॉलेज में एमबीबीएस के थर्ड ईयर छात्र मो. फैजल द्वारा अपनी बर्थडे पार्टी आयोजित की गई थी। इसके कुछ देर बाद ही विपुल बाजवा की मौत हो गई। इस मामले में पिता ने जांच की मांग की है। पुलिस के साथ कॉलेज प्रशासन भी अपने स्तर पर जांच कर रहा है।

Scroll to Top