एटीएम से निकले गुलाबी नोट, भड़के ग्राहक बोले- अब बदलवाने के लिए लाइन लगाएं

लखनऊ  (मानवीय सोच)  दो साल बाद लखनऊ के कुछ एटीएम से गुलाबी नोट निकले। जो गुलाबी नोट देखकर चेहरे पर मुस्कान तैर जाती, एक अलग एहसास होता, उन्हें देखते ही ग्राहक लाल-पीले होने लगे। कुछ बड़बड़ाए- बैठे-बिठाए काम बढ़ा दिया। अब जमा करने या बदलवाने की मशक्कत करें।

भले ही बैंक शाखाओं में दो हजार के नोट बदलने का काम 23 मई से शुरू होगा, लोग शनिवार से ही कैश डिपॉजिट मशीनों के जरिये नोटों को खाते में जमा करवाने लगे। वहीं, कुछ एटीएम से कैश निकालने पर दो हजार रुपये के नोट निकले। आशियाना में पावरहाउस चौराहे के पास मौजूद बैंक ऑफ बडौदा के एटीएम में प्रकाश पैसा निकालने गए थे।

खाली ट्रे में कैसे आए दो हजार के नोट
एटीएम में दो हजार रुपये के नोट लगने करीब दो साल से बंद हैं। कई जगहों पर एटीएम से इन नोटों के ट्रे भी हटा दिए गए हैं। ऐसे में जिन एटीएम में खाली ट्रे थे, उनमें दो हजार के नोट कैसे आए, इस पर बैंक अफसर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि बैंककर्मियों की मिलीभगत से दो हजार रुपये के नोट ट्रे में लगाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *