ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शिल्पगुरु दिलशाद हुसैन की पीतल पर नक्काशी के कद्रदानों में पीएम मोदी भी

मुरादाबाद: (मानवीय सोच)  पीतल नगरी के नाम से मशहूर मुरादाबाद के हस्तशिल्प की पहचान पूरे विश्वव स्तर पर फैली हुई है। इसकी पहचान में चार चांद लगाने वाले दिलशाद हुसैन शिल्पगुरु को पद्मश्री मिला है। इससे पहले भी उनको कई पुरुस्कारों से सम्मानित किया गया है। मुरादाबाद में इससे पहले किसी को भी पद्मश्री पुरुस्कार नहीं मिला है।

मुरादाबाद के मकबरा दोयम कैथ वाली मस्जिद गली में रहने वाले शिल्पगुरु दिलशाद हुसैन एक लंबे अर्शे से बड़ी शिद्दत के साथ नक्काशी का काम करते हैं। उनके हाथ की कारीगरी कमाल की है। दिलशाद हुसैन को शिल्पकारी में महारत हासिल है। दिलशाद हुसैन राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होने के साथ ही उन्हें शिल्पगुरु का खिताब भी पहले मिल चुका है। वह कोई भी उत्पाद तैयार करते हैं तो उद्योग निदेशालय एवं उद्यम प्रोत्साहन को मास्टर पीस की फोटो भी भेज देते हैं, जिससे उनके द्वारा तैयार किए गए जादुई नक्काशी के कलश और अन्य उत्पाद की डिमांड भी है।

प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिलशाद के हुनर के कायल

दिलशाद हुसैन के शिल्पकारी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कायल हैं। अगस्त में जब जी-7 सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने जर्मन के चान्सलर को कलश उपहार के रूप में दिया था। वह दिलशाद हुसैन के हाथ का बना हुआ था। उस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने उस कलश की जमकर तारीफ की थी।

हस्तशिल्प से जुड़ा है दिलशाद हुसैन का पूरा परिवार

दिलशाद हुसैन का पूरा परिवार हस्तशिल्प के काम से जुड़ा है। बेटों से लेकर बेटी और बहुएं भी हस्तशिल्प के हुनर में माहिर हैं। उनकी दो बहुओं को राज्यपाल से पुरुस्कार मिल चुका है।

Scroll to Top