ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पीएम मोदी बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में आंके गए हैं. अमेरिका आधारित कंसल्टिंग फर्म ‘मॉर्निंग कंसल्ट’ के एक ताज़ा सर्वेक्षण में पीएम मोदी दुनिया में सबसे अधिक 78 प्रतिशत की अप्रूवल रेटिंग के साथ लोकप्रिय नेताओं की लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं. इस सर्वेक्षण में दुनिया भर के 22 नेताओं की रेटिंग आंकी गई और इसमें पीएम मोदी की रेटिंग अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सनक सहित अन्य नेताओं से काफी अधिक रही.

इस पॉलिटिकल इंटेलिजेंस रिसर्च फर्म ने बताया कि यह ‘ग्लोबल लीडर अप्रूवल’ सर्वे इस साल 26 से 31 जनवरी के बीच एकत्र किए गए आंकड़ों पर आधारित है, जिसमें प्रत्येक देश में वयस्क निवासियों के सात-दिवसीय मूविंग एवरेज का सैंपल साइज लिया गया है.

इस सर्वे में पीएम मोदी ने 78 प्रतिशत की अप्रूवल रेटिंग हासिल की, जो अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से काफी आगे, जिन्हें 40 प्रतिशत की अप्रूवल रेटिंग मिली. वहीं इस सर्वे में मैक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर, 68 प्रतिशत रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर आए, जबकि स्विस राष्ट्रपति एलेन बेर्सेट ने 62 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग के साथ तीसरा स्थान हासिल किया.

भारत की विदेश नीति की दुनिया में गूंज
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विदेश नीति के इतिहास में वर्ष 2022 एक अभूतपूर्व वर्ष रहा है. इस दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दी गई पीएम मोदी की सलाह ‘यह युद्ध का युग नहीं है’ की दुनिया भर में गूंज मिली.

रूस-यूक्रेन युद्ध ने दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध के कगार पर खड़ा कर दिया है, जिसमें हर देश एक पक्ष चुन रहा है. हालांकि, पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में अपना विश्वास रखा और शांति का पक्ष चुना. उन्होंने दोनों देशों को ‘संवाद और कूटनीति; के माध्यम से समस्या को हल करने के लिए कहा.

सितंबर में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के मौके पर भी पीएम मोदी ने दोहराया कि, ‘अब युद्ध का समय नहीं है’. उनके इस बयान का अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों द्वारा स्वागत किया गया. भारत की रणनीति एक बहुध्रुवीय दुनिया में शक्ति प्रतिस्पर्धा से बचने और अपने खुद के गुटनिरपेक्ष मार्ग को बनाने की प्रतीत होती है.

हाल में और बढ़ी पीएम मोदी की लोकप्रियता
यूएस-ट्रैकिंग फर्म की वेबसाइट पर साझा किए गए डेटा के मुताबिक, 78 फीसदी लोग पीएम मोदी को पसंद करते हैं, जबकि 18 फीसदी उन्हें नापसंद करते हैं. पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग हाल में और बढ़ी है, जो जनवरी के तीसरे हफ्ते में 79 फीसदी पर पहुंच गई है.

यह सूची नियमित रूप से अपडेट की जाती है और इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन वर्तमान में सातवें स्थान पर है. 22 राष्ट्राध्यक्षों की इस लिस्ट में नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर, दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यून सोक-यूल और जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा अंतिम तीन में शामिल हैं.

इसके अलावा इटली की नवनिर्वाचित धुर-दक्षिणपंथी नेता और देश की पहली महिला प्रधानमंत्री, जियोर्जिया मेलोनी को 52 प्रतिशत रेटिंग के साथ 6वें स्थान पर रखा गया है. सर्वेक्षण में 58 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग के साथ ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस को चौथे स्थान पर रखा गया. वहीं ब्राजील के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा को 50 प्रतिशत रेटिंग के साथ 5वें स्थान पर रखा गया था. कनाडा के प्रधानमंत्री 40 प्रतिशत अप्रूवल के साथ 9वें स्थान पर थे और अमेरिका के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक 30 प्रतिशत अप्रूवल के साथ 12वें स्थान पर थे.

Scroll to Top