प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की 149वीं जयंती पर ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर पुष्पांजलि अर्पित की. हर साल 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती पर मनाये जाने वाले यूनिटी डे परेड में भी प्रधानमंत्री मोदी शामिल हुए. पीएम मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं. इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर सरदार पटेल को नमन भी किया था उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म-जयंती पर उन्हें मेरा शत-शत नमन. राष्ट्र की एकता और संप्रभुता की रक्षा उनके जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता थी।
उनका व्यक्तित्व और कृतित्व देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा. प्रधानमंत्री मोदी ने दिवाली के अवसर पर देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं भी दीं. त्योहार पर अपना मैसेज शेयर करते हुए उन्होंने ट्वीट किया, ‘दीपावली पर देशवासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं. रोशनी के इस दिव्य त्योहार पर, मैं सभी के स्वस्थ, खुशहाल और समृद्ध जीवन की कामना करता हूं. देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश के आशीर्वाद से सभी समृद्ध हों.’ पीएम मोदी गुजरात के कच्छ में सेना के जवानों के साथ दिवाली मना सकते हैं. 2014 में प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद से यह कच्छ में जवानों के साथ उनकी पहली दिवाली होगी. जब वे राज्य के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने जिले में सेना के जवानों के साथ त्योहार मनाया था.
