ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

एग्जिट पोल आने के बाद एक्शन मोड में पीएम मोदी

लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक्शन मोड में आ गए है। आज (2 जून) को वह लगभग 7 बैठकें करेंगे, जिसमें विभिन्न और महत्वपूर्ण विषय शामिल होंगे। समाचार एजेंसी एएनआई ने सरकार के सूत्रों के हवाले से बताया है कि आज वह लगभग 7 मीटिंग करेंगे जिसमें हीटवेव से लेकर पूर्वोत्तर राज्यों में चक्रवात के बाद की स्थिति की समीक्षा करेंगे। वह चक्रवात के बाद की स्थिति, खासकर पूर्वोत्तर राज्यों में, की समीक्षा के लिए पहली बैठक करेंगे। इसके बाद मोदी देश में भीषण गर्मी की स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री विश्व पर्यावरण दिवस को बड़े पैमाने पर मनाने की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक भी करेंगे। बाद में, मोदी 100 दिवसीय कार्यक्रम के एजेंडे की समीक्षा के लिए एक लंबी विचार-विमर्श बैठक आयोजित करेंगे। प्रधानमंत्री ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना अभियान शुरू करने से पहले ही नई सरकार के लिए 100 दिवसीय एजेंडा तैयार करने की कवायद शुरू कर दी। खबरों के अनुसार, मोदी पहले ही कह चुके हैं कि उनकी सरकार के ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल में कड़े फैसले लिए जाएंगे। शनिवार को आए अधिकांश एग्जिट पोल में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को 350 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। तीन एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि एनडीए 400 सीटों का आंकड़ा पार कर जाएगी।

Scroll to Top