ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पीएम मोदी ने राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पहले चरण का उद्घाटन किया

नई दिल्ली : (मानवीय सोच)  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजस्थान के दौसा में एक महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत लगभग 1,400 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पहले चरण का उद्घाटन किया. एक्सप्रेसवे का 246 किलोमीटर लंबा दिल्ली-दौसा-लालसोट हिस्सा बन जाने से दिल्ली से जयपुर की यात्रा का समय पांच घंटे से घटकर लगभग साढ़े तीन घंटे हो जाएगा. इस मार्ग के बनने से पूरे क्षेत्र में आर्थिक विकास के अवसर बढ़ने की भी उम्मीद है.

प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्वी राजस्थान में दौसा के धनावर गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “अध्ययन से पता चलता है कि इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश से और निवेश होता है. सबका साथ सबका विकास राष्ट्र के लिए हमारा मंत्र है, हम इसका पालन करते हुए ‘समर्थ भारत’ बना रहे हैं.” उन्होंने मार्ग का उद्घाटन करने के लिए रिमोट का बटन दबाया. पीएम ने एक्सप्रेसवे को “विकासशील भारत की एक शानदार तस्वीर” कहा.

दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे का दिल्ली-दौसा-लालसोट खंड 246 किलोमीटर लंबा है, जिसे 12,173 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है. 

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने 247 किलोमीटर लंबी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की भी आधारशिला रखी जिन्हें 5940 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया जाना है. इन परियोजनाओं में 2000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित होने वाला बांदीकुई से जयपुर का 67 किमी लंबा चार लेन वाला शाखा-मार्ग, लगभग 3775 करोड़ रुपये से विकसित होने वाला कोटपूतली से बाराओदानियो और लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाले लालसोट-करौली खंड के दो लेन वाले पक्के किनारे (पेव्ड शोल्डर) शामिल हैं.

समारोह में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह सहित अन्य नेता मंच पर मौजूद थे.

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके हरियाणा के समकक्ष मनोहर लाल खट्टर ने वीडियो लिंक के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया. गहलोत जहां जयपुर में मुख्यमंत्री आवास से कार्यक्रम में शामिल हुए, वहीं खट्टर ने नूंह जिले में आयोजित एक समारोह से संबोधित किया.

Scroll to Top