ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

त्रिपुरा रैली में बोले पीएम मोदी, 3 करोड़ नए घर का वादा, विपक्ष पर बोला हमला

पीएम नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा के अगरतला में एक चुनावी रैली के दौरान बड़ा वादा किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि वो देश में गरीबों के लिए तीन करोड़ नए घर बनाने जा रहे हैं. इससे त्रिपुरा के लोगों को बहुत फायदा होगा. पीएम ने कहा कि वो पूर्वोत्तर में कनेक्टिविटी बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. पीएम ने इस दौरान अयोध्‍या में राम मंदिर का भी जिक्र किया. पीएम ने कहा कि 500 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रामलला तंबू की जगह भव्य मंदिर में हैं.
 
प्रधानमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है. पूर्वोत्तर खुद मोदी की गारंटी का गवाह है. जिस पूर्वोत्तर को कांग्रेस ने सिर्फ समस्याएं दीं थीं, उस पूर्वोत्तर को BJP ने संभावनाओं का स्रोत बना दिया है.’ पीएम ने आगे कहा, ‘2014 में जब मो आये तो अपने साथ उम्मीदें लेकर आये, 2019 में जब मोदी आये तो अपने साथ विश्वास लेकर आये, 2024 में जब मोदी यहां होंगे तो वे अपने साथ गारंटी लेकर आएंगे. मोदी की गारंटी का मतलब है ‘गारंटी के पूरे होने की गारंटी’.
 
त्रिपुरा के लिए पीएम का HIRA मॉडल
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘हमने आयुष्मान भारत योजना का लाभ वरिष्ठ नागरिकों तक बढ़ाने का निर्णय लिया है. त्रिपुरा के विकास के लिए बीजेपी ने HIRA मॉडल – हाईवे, इंटरनेटवे, रेलवे और एयरवेज पर काम किया है। त्रिपुरा में 4-लेन हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है। एक समय त्रिपुरा में इंटरनेट कनेक्टिविटी का अभाव था. हालांकि अब पूरे त्रिपुरा में 5G इंटरनेट उपलब्ध है.’
 
‘कांग्रेस-CPM ने करप्‍शन दिया’
पीएम मोदी बोले, ‘हम पूर्वोत्तर के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं. मैं एकमात्र प्रधान मंत्री हूं जिसने एक दशक में 50 से अधिक बार पूर्वोत्तर का दौरा किया है. आज त्रिपुरा के लिए भाजपा का मतलब विकास की राजनीति है. जब त्रिपुरा में सीपीएम और कांग्रेस प्रमुख पार्टियां थीं, तब भ्रष्टाचार फल-फूल रहा था. वामपंथी पार्टियों ने त्रिपुरा को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया. सतही तौर पर वामपंथी और कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी लग सकते हैं लेकिन पर्दे के पीछे उनकी विचारधारा एक ही है.’
Scroll to Top