कांग्रेस के घोषणापत्र पर बोले पीएम मोदी : पहले श्री राम को ताले में बंद किया

कर्नाटक: (मानवीय सोच) कर्नाटक विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धुआंधार चुनावी रैली कर रहे हैं। इसी कड़ी में पीएम मोदी ने आज कर्नाटक के होसपेत शहर में रैली को संबोधित किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर बयान दिया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में बजरंगबली को ताले में बंद करने का निर्णय लिया है। पहले श्री राम को ताले में बंद किया और अब जय बजरंगबली बोलने वालों को ताले में बंद करने का संकल्प ले रहे है।

कांग्रेस पार्टी को होती है प्रभु श्री राम से तकलीफ

10 मई को कर्नाटक में मतदान होना है, जिसको देखते हुए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है। पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में सबसे बड़ा वादा किया है कि सरकार बनने पर पीएफआई के साथ ही बजरंग दल पर बैन लगा दिया जाएगा। इसी घोषणा पत्र को लेकर अब पीएम मोदी ने आज अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *