ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पीएम मोदी ने शेख हसीना से मांगा सहयोग ; नई ऊंचाई छुएंगे भारत-बांग्लादेश के रिश्ते, आतंकवाद के खिलाफ

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना चार दिवसीय भारत यात्रा पर है। उन्होंने दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान भारत ने शेख हसीना का जोरदार स्वागत किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की “पड़ोसी पहले” नीति के तहत बांग्लादेश एक प्रमुख भागीदार रहा है। हम आपसी सहयोग से दोनों देशों के लोगों की आजीविका में निरंतर सुधार कर रहे हैं। हमने आईटी, अंतरिक्ष और न्यूक्लियर एनर्जी समेत तमाम सेक्टरों की तरफ कदम बढ़ाए हैं। अगले 25 वर्षों में भारत-बांग्लादेश संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे। पीएम मोदी और शेख हसीना की आतंकवाद, कट्टरवाद और जलवायु परिवर्तन समेत समेत वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। पीएम ने कहा कि यह जरूरी है कि हम एक साथ उन ताकतों का सामना करें जो हमारे खिलाफ हैं। 

इससे पहले सोमवार को दिल्ली पहुंचीं शेख हसीना का कपड़ा और रेल राज्य मंत्री दर्शन जरदोश ने स्वागत किया। उन्होंने द्विपक्षीय हित के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की और दिल्ली में एक प्रमुख तीर्थस्थल पर्यटक आकर्षण निजामुद्दीन औलिया दरगाह का दौरा किया।

पीएम मोदी पिछले साल बांग्लादेश की आजादी के 50वें वर्ष के मौके पर बांग्लादेश पहुंचे थे। उसके बाद शेख हसीना की यह पहली भारत यात्रा है। पीएम मोदी ने कहा अगले 25 वर्षों में भारत-बांग्लादेश संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे। इस दौरान शेख हसीना ने कहा, “अगले 25 वर्षों के लिए मैं अमृत काल की नई सुबह के लिए शुभकामनाएं देती हूं क्योंकि, आत्मनिर्भर भारत के साथ बांग्लादेश विभिन्न महत्वूपर्ण प्रस्तावों को प्राप्त कर आगे बढ़ रहा है।” 

कुशियारा नदी जल बंटवारे पर चर्चा
पीएम नरेंद्र मोदी ने शेख हसीना के साथ एक संयुक्त बयान जारी किया। कहा, “54 नदियां भारत-बांग्लादेश सीमा से होकर बहती हैं जो दोनों देशों के लोगों की आजीविका से जुड़ी हैं। आज, हमने कुशियारा नदी के जल-बंटवारे के संबंध में एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।” बता दें कि कुशियारा नदी जल बंटवारे से दक्षिण असम और बांग्लादेश का सिलहट क्षेत्र लाभांवित होगा।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत की “पड़ोसी पहले” नीति के तहत बांग्लादेश एक प्रमुख भागीदार रहा है। भारत और बांग्लादेश ने भूमि और समुद्री सीमा सीमांकन, सुरक्षा, संपर्क, विकास सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, शक्ति और ऊर्जा, व्यापार और वाणिज्य, अर्थव्यवस्था और रक्षा सहित कई क्षेत्रों में ठोस परिणाम प्राप्त किए हैं।

आतंकवाद पर भी चर्चा
शेख हसीना के बीच महत्वपूर्ण बैठक के दौरान पीएम मोदी ने आतंकवाद पर भी चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद सिर्फ एक देश नहीं वैश्विक चिंता का विषय है। हमने आतंकवाद पर भी चर्चा की है। यह जरूरी है कि हम एक साथ उन ताकतों का सामना करें जो हमारे खिलाफ हैं। 

Scroll to Top