नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी ने साझा किया विकसित भारत @ 2047 का लक्ष्य

नई दिल्ली (मानवीय सोच) नीति आयोग की आठवीं गवर्निंग काउंसिल की शनिवार को हुई बैठक में इस बार पीएम मोदी ने विकसित भारत के रोडमैप को लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए साझा दृष्टिकोण विकसित करने की जरूरत को रेखांकित किया और राज्यों से नागरिकों के सपनों को पूरा करने वाले कार्यक्रमों को पूरा करने में सक्षम वित्तीय रूप से विवेकपूर्ण निर्णय लेने को कहा।

मोदी ने नीति आयोग की आठवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही, जिसमें कई मुख्यमंत्रियों, केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों और केंद्रीय मंत्रियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *