ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाएं : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले मंगलवार को लोगों से योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने की प्रतिबद्धता दोहराने और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि अगले 10 दिनों में दुनिया 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएगी जो एकता और सौहार्द के इस अभ्यास को इंगित करता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि योग सांस्कृतिक और भौगोलिक सीमाओं से आगे बढ़ चुका है और समग्र तंदुरुस्ती के लिए दुनियाभर में लाखों लोगों को एकजुट कर रहा है। मोदी ने कहा, “जैसा कि हम इस वर्ष के योग दिवस के करीब हैं, योग को हमारे जीवन का अभिन्न अंग बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहराना और दूसरों को भी इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित करना आवश्यक है।” प्रधानमंत्री ने कहा, “योग हमें शांति प्रदान करता है, जिससे हम जीवन की चुनौतियों का शांति और धैर्य के साथ सामना कर सकते हैं।” उन्होंने योग के विभिन्न रूपों और उनके लाभों को दर्शाने वाला एक वीडियो भी साझा किया। 

 

Scroll to Top